Tuesday, August 7, 2018

जाने क्या है #kiki challenge और क्यू गवां रहे हैं लोग जान?

ब्लू ह्वेल गेम जिसने कई सारे बच्चों की जान ली थी,  ठीक उसी तरह इस समय #kiki challenge ट्रेंड कर रहा है l सोशल मीडिया पर हॉलीवुड, बॉलीवुड के सितारें अपने Vedio बनाकर डाल रहे हैं जिससे चलते आम लोगों में भी इसका जबर्दस्त क्रेज बढ़ता जा रहा है l ये kiki challenge पुलिस के लिए सर दर्द बनता जा रहा है l



क्या है kiki challenge?


Kiki challenge एक कैनेडियन रैप सिन्गर का गाना है जिसे यूट्यूब पर अब तक 8 करोड़ से ज्यादा views मिले हैं l ये चर्चा में तब आया जब एक कॉमेडियन "शिगी" ने चलती गाड़ी में Vedio शूट करके इस चैलेंज की शुरुआत की #kiki challenge l

इसमें एक व्यक्ति गाड़ी में होता है जो गाड़ी चलाने के साथ साथ Vedio शूट करता है और चैलेंज लेने वाला गाड़ी का दरवाजा खोल कर के चलती गाड़ी के साथ सड़क पर डांस करता है और डांस पूरा होना के बाद उसी व्यक्ति को कूदकर चलती गाड़ी में बैठना होता है और इस तरह ये challenge पूरा होता है l



हॉलीवुड, बॉलीवुड और आम जन में चढ़ा इसका बुखार



Kiki challenge को लेकर Hollywood के सितारों ने अपने Vedio डाले और bollywood सितारों ने भी इस चैलेंज को लेते Vedio बनाकर डाली जिसमें नोरा फतेह अली ने लाल साड़ी में Vedio डाली, अदा शर्मा ने इसे नागिन अवतार कपड़ों में इस चैलेंज को लेते हुए Vedio डाली मगर उनकी गाड़ी चल नहीं रही थी, रागिनी एमएमएस फेम करिश्मा शर्मा ने भी Vedio डाली l

इस Hollywood और bollywood को देखते हुए अब लोगों में भी इसका बुखार सर चढ़ कर बोल रहा है और हर स्कूल, कॉलेज और दोस्तों के बीच kiki ही चल रहा है l



पुलिस ने किया kiki challenge से अलर्ट


चलती गाड़ी और चलती रोड kiki Vedio शूट करने की वजह से ये पुलिस के लिए सर दर्द बन चुका है और पुलिस इसे चैलेंज को "life challenge" करार देते हुए इसे न करने का सुझाव दे रही है.. इससे देश ही विदेश की भी पुलिस बुरी तरह परेशान हैं l

केवल भारत ही नहीं बल्कि दुनिया के अन्य देशों में रहने वाले लोग भी दुर्घटना का शिकार हुए हैं। कई वीडियो तो सोशल मीडिया पर ऐसे भी वायरल हुए हैं जिनमें लोग इस चैलेंज को करते करते सड़क पर गिर जाते हैं या गाड़ी में बैठने के दौरान गिर जाते हैं। साथ ही इस चैलेंज ने कई लोगों की जान भी ले ली है।

इस चैलेंज और होने वाली दुर्घटना पर चिंता व्यक्त करते हुए UP पुलिस ने 30 जुलाई को ट्वीट  किया है l



वही दिल्ली पुलिस ने ट्वीट कर कहा है कि डांस फ्लोर पर किया जाता है न कि रोड पर l


इसी तरह सावधान रहने का संदेश मुंबई और चंडीगढ़ पुलिस ने भी दिया है l इस चैलेंज के खतरों से लोगों को बचाने के लिए अमेरिका, मलेशिया, स्पेन और यूएई की पुलिस ने भी लोगों को सतर्क किया है।


Kiki challenge भी अब ब्लू ह्वेल गेम की तरह लोगों के लिए खतरा बनता जा रहा है और हर कोई इसका दीवाना भी होता है और ये चैलेंज सोशल मीडिया में ट्रेंड कर रहा है lजिंदगी को सहज और सरल बनाने वाली टेक्नोलॉजी किस तरह से लोगों को खतरे में डाल देता है ये सोचनीय विषय हैl खुद सिंगर और चैलेंज देने वाले कॉमेडियन भी इस तरह के खतरे और जुनून से शायद अंजान हो l




It had been published on http://www.marginalised.in

All Copyright reserved to me.

Writer Rita Sharma

1 comment:

  1. इसे हर अभिभावक को जानने और सजग रहने की जरूरत है l

    ReplyDelete