Tuesday, January 4, 2022

क्या भारत में भी लोकप्रिय हो रही है ‘One Night Stand’ की संस्कृति ?


क्या भारत में भी लोकप्रिय हो रही है ‘One Night Stand’ की संस्कृति ?

One Night Stand

भारत के महानगरों में बढ़ता वन नाईट स्टैंड (One Night Stand) का चलन अब टीनएज बच्चों, युवाओं के साथ साथ किसी कारणवश अपने पार्टनर से अलग रह रहे शादी शुदा स्त्री-पुरुष के बीच बहुत लोकप्रिय हो रहा है, लेकिन स्वास्थ्य की दृष्टि से देखा जाए तो ये पश्चिमी चलन भारत के लिए खतरे की घण्टी है।

इससे सेक्सुअल ट्रांसमिटेड डिजीज (एसटीडी) ,HIV, एड्स सहित तमाम तरह की मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। अभी ऐसे रिश्ते मुंबई, दिल्ली, नोएडा गुड़गांव जैसों शहरों में ही पनप रहे हैं लेकिन उन्मुक्त सेक्स की चाहत इसे छोटे शहरों, कस्बों तक आज नहीं तो कल ले ही आएगी।

क्या है One Night Stand ?

वन नाईट स्टैंड का सीधा सा मतलब है कि किसी भी अजनबी से बिना किसी रिश्ते, दोस्ती, भावना के , उसके बारे में जाने बिना सीधे सेक्सुअल रिलेशन बना लेना है।

ऐसा करना कई बार युवाओं के लिए मुसीबत खड़ी कर सकता है। महानगरों की भागम भाग जिंदगी में किसी को वैसे भी एक दूसरे से ज्यादा मतलब रहता भी नहीं है और ऐसे में अगर आपका सेक्सुअल पार्टनर कोई आपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति हुआ तो क्षण भर की मौज मस्ती पूरी जिंदगी को नर्क में डाल सकती है।

वो आपको अपनी बात मानने के लिए मजबूर कर सकता है/सकती है, ब्लैकमेल कर सकता/सकती है और हो सकता है और अगर आप शादीशुदा हैं तो ये बात आपकी अच्छी खासी शादी शुदा जिन्दगी को भी तबाह कर सकती है। क्षण भर की मौज मस्ती तमाम तरह की कानूनी मुसीबतें भी खड़ी कर सकती हैं जिसका लम्बा दुष्प्रभाव जिंदगी पर पड़ सकता है।

क्या कहता है विदेशी सर्वे ?

एक विदेशी सर्वे में हुए खुलासे से पता चलता है कि 25% अमेरिकन और यूरोपियन के तीन से पांच सेक्स पार्टनर रह चुके हैं, इसमे से 60% के दस तक सेक्सुअल पार्टनर रहे हैं और इसमें से 7% लोगों के 30 से अधिक सेक्स पार्टनर रहे हैं..और इसमें से ज्यादातर ने वन नाईट स्टैंड के लिए प्लान किया

जबकि कुछ लोगों ने क्लब्स में मिलने के बाद सेक्सुअल रिलेशन बनाये (सोर्स इंटरनेट) भारत में अभी ये चलन नया है तो ऐसे सर्वे होना संभव नहीं है लेकिन चलन बढ़ा तो एड्स के रोगियों की भरमार हो जाएगी।

जब मुझे पहली बार 2018 में नोएडा में एक 17 साल की खूबसूरत सी बच्ची के मुंह से ये सब सुनने को मिला तो आश्चर्य का ठिकाना न रहा..मुझे तो उसकी सुरक्षा की भी चिंता होने लगी..

आप किसी क्लब में किसी अनजाने व्यक्ति से मिल रहे हैं भले ही वो आपके कॉलेज का हो, डांस किया, ड्रिंक्स किया, सहमति से वन नाईट स्टैंड पर गई लेकिन अगर लड़के ने कई और लड़कों को बुला लिया या आपके विरोध पर रेप या मर्डर हो गया तो..? इशारों में समझाया भी उसे कि दोस्ती, प्यार सही है मगर वन नाईट स्टैंड से दूर रहे।

कई बार बहुत सारे शादी शुदा जोड़ो की सेक्स फैन्टैसी इतनी ज्यादा होती है कि वो अपने पार्टनर के साथ संतुष्ट नहीं हो पाते हैं और कुछ नया पाने की चाहत में उनका मन सेक्स पार्टनर (One Night Stand) की तलाश में रहता है और कई बार ऐसे ही रिश्ते परिवार बिखरने की बजह बन जाते हैं।


अगर बात टीनएज बच्चों की जाए तो उनमें ये चलन बहुत लोकप्रिय है लेकिन कब इच्छा, सहमति से हटकर किसी बात पर असहमति और बलात्कार में तब्दील हो जाये, कह नहीं सकते ?

नैतिकता, संस्कृति से भी ऊपर जो बात करने लायक सबसे जरूरी चीज आपका स्वास्थ्य हैं। वन नाईट स्टैंड में कई सारे सेक्सुअल रिलेशन से होकर गुजरे लोगों में एसटीडी, एड्स (HIV) होने की संभावना बहुत ज्यादा बढ़ जाती हैं।

ऐसी स्थिति में केवल अपनी मस्ती के लिए बिताए गए क्षण (One Night Stand) आपके लाइफ पार्टनर और परिवार के लिए बीमारी का खुला निमंत्रण दे सकते हैं।

ऐसे रिश्ते से बचना और अपने जीवनसाथी के साथ कमिटमेंट ज्यादा सुरक्षित होगा लेकिन फिर भी जो ज्यादा सेक्सुअली एक्टिव रहते हैं। अलग अलग लोगों के साथ, उन्हें समय समय पर HIV की जाँच कराते रहना चाहिए..इस समय तो सरकार भी जागरूकता के लिए तमाम तरह से प्रचार मे जुटी हैं

कई बार अनजाने में युवा हो जाते हैं शिकार !

कई बार छोटे शहरों से गये युवा इसकी चपेट में अनजाने में ही आ जाते हैं..अगर कोई उन्हें केवल वन नाईट स्टैंड के तहत अप्प्रोच कर रहा होता है तो उसे प्यार समझ बैठते हैं।

जबकि उनका केवल इस्तेमाल करके उनका साथी किनारे कर देता है और ऐसे युवा डिप्रेशन में चले जाते हैं और कई बार सुसाइड की भी कोशिश करते हैं।

बदलते हुए समय हमें इस पर अपने बड़े होते हुए बच्चों के साथ खुलकर बात करने की जरूरत है। उन्हें सेक्स एजुकेशन के साथ साथ समाज में विष की फैले गलत लोगों,

विचारों, चलन पर बात करने की जरूरत है। बड़े होते हुए बच्चों के साथ दोस्त बनकर रहे ताकि आपका बच्चा अगर ऐसे किसी ब्लैकमैलिंग वन नाईट स्टैंड के चक्कर में फंस जाए तो उसे बाहर निकालने में मदद करे, उसकी काउंसलिंग करायी जाए


Published in https://themediavoice.com/one-night-stand-culture-spreading-in-india/