Thursday, August 30, 2018

पायलट ने चलती प्लेन से पूरा किया kiki challenge

Kiki challenge के जुनून से पायलट भी पीछे न रह पाए l पायलट Alejandra Manriquez और उनकी attendant ने चलते हुए प्लेन से जंप करके kiki challenge को पूरा किया l इसकी Vedio Alejandra ने ट्विटर अकाउंट @aviationdailyy पर अपलोड की l



Vedio की शुरुआत में पायलट प्लेन में दिखती है और control panel को सेट करके वो boarding point पर आती है और अपनी attendant के साथ moving plane के साथ चलते चलते "kiki do you love me"  पर dance करती है l
अब तक इस Vedio को 65, 000 से ज्यादा लोग देख चुके हैं l

जिस पर यूजर्स ने मिली जुली प्रतिक्रिया दी है l
किसी ने पूछा है कि क्या अभी तक उनके पास पायलट license है?



वही कुछ लोगों ने इसे fake बोला है और कहा है कि प्लेन मूव नहीं कर रहा है l

Vedio देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें 

Wednesday, August 29, 2018

Google पर "idiot" लिखने पर क्यू आती है trump की तस्वीर

Google सर्च इंजन पर "idiot" लिखने पर अमेरिकी राष्ट्रपति trump की तस्वीर दिखती है l इस पर trump ने गूगल पर अपनी नाराज़गी जताई l



सिर्फ ट्रंप ही नहीं, गूगल पर इडियट सर्च करने पर वैज्ञानिक न्यूटन की तस्वीर भी दिखाई देती है। क्योंकि demonofmarketing.com नाम की वेबसाइट ने The Difference Between a Genius and an Idiot नाम के आर्टिकल में न्यूटन की फोटो लगाई है।

गूगल की-वर्ड और एल्गोरिदम पर काम करता है। माने, गूगल सबसे पहले उन तस्वीरों को दिखाता है, जिनमें उन तस्वीरों जुड़े की-वर्ड का इस्तेमाल किया गया हो।

इससे पहले 'टॉप 10 क्रिमिनल्स' सर्च करने पर नरेंद्र मोदी का नाम आ रहा था। तब भारत सरकार ने गूगल को चेतावनी दी थी। 


अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने गूगल पर अपनी छवि खराब करने का आरोप लगाया और साथ ही ये भी कहा कि जब से वे राष्ट्रपति बने हैं मीडिया उनके खिलाफ केवल नकारात्मक खबरें दिखा रहा है l





On the Google search engine, writing "idiot" shows a picture of the American President trump. on this, trump has expressed his heartburn on Google.


Not only Trump, Scientist Newton's picture is also seen on search of idiots on Google. Because the website named demonofmarketing.com has posted Newton's photo in the article entitled The Difference Between a Genius and an Idiot.

Works on Google's keywords and algorithms. Well, Google first shows those pictures in which the associated key-word has been used.

Previously, Narendra Modi's name was coming to search 'Top 10 Criminals'. Then the Indian government warned Google.


American President Donald Trump accused Google of spoiling his image and also said that since the media he has been president, only the negative news is being displayed against him.

Tuesday, August 28, 2018

मनोरंजन के नए नए तरीके


जब से "जियो" ने सस्ते इंटरनेट पैक उपलब्ध कराए हैं और फिर प्रतिस्पर्धा में बाकियों ने रेट कम किए तब से मोबाइल पर मनोरंजन की दुनिया हर छोटे बड़े के हाथ में आ गई है l

जहां एक ओर कुछ नकारात्मक परिणाम भी आए हैं.. मसलन पोर्न Vedio का बहुतायत में देखा जाना और यौन हिंसा का बढ़ना, भड़काऊ Vedio बनाकर वायरल करना जिसके चलते खून खराबा होना और बच्चों का पढ़ाई छोड़ कर मोबाइल पर ज्यादा ध्यान देना l


दूसरी तरफ नेट रेट सस्ते होने के कारण नये नये गाने और डांसिंग के ऐप लांच हुए जिसमें आप अपनी आवाज़ में गा सकते हैं और अपनी खुद की गाते, डांस करते हुए की Vedio बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर सकते हैं और मोबाइल में शानदार एडिटिंग के भी feature दे दिए गए हैं जिसके चलते अब गाने, नाचने के शौक आसानी से पूरे हो जाते हैं l

कुछ तो इतने मज़ेदार Vedio वायरल हो रहे हैं कि आप बिना हँसे और मुस्कराए नहीं रह सकते हैं l
देखते हैं ऐसे ही कुछ Vedio 👇










Yes, I am a woman


Yes i am a woman,
Mother, wife, sister and daughter
I am the only one on every side
Jaganjani, Jagpilika Nevertheless,
Helpless, yes I am a woman,


To say that half the population,
Still do not say any of your own,
All day long rising from morning to morning,
Still not counting in the count,
I'm a non-earning work sticker,
Yes i am a woman,


I am the simbal of Mamta,
Still go astray because I am a woman,
Respects every household decision,
But I did not know anything at all,
The family was happy, it's my happiness,
I understand family progress to mine,
Yes i am a woman,


Nine days of worshiping the house, becoming a Goddess,
In reality, the stigma of humilition,
Junk Axis, Finding Identity,
In every form ... bound in the border,
Even by reading and doing ... Ignorance is called inferiority,
Yes i am a woman,


Family, at the request of society,
Taking the locks on the mouth..I,
I am a living awakening puppet,
Yes i am a woman....


Written by Mrs Durga Devi

Translated by Rita Sharma






हाँ मैं एक नारी हूं, नर से भारी,
माँ, पत्नी, बहन और बेटी,
हर तरफ मैं ही मैं हूं,
जगजननी, जगपालिका फिर भी,
लाचार हूं, हाँ मैं एक नारी हूं,
कहने को तो आधी आबादी,
फिर भी अपना कोई मत नहीं,
सुबह से उठती दिन भर खटती,
फिर भी गिनती नहीं कमाई में,
मैं बिन कमाई वाली काम धारी हूं,
हाँ मैं एक नारी हूं, नर से भारी,
मैं ममता की मूरत, मान-मर्यादा का जिम्मा लिए,
फिर भी छली जाती हूं क्योंकि मैं एक नारी हूं,
घर के हर फैसले का सम्मान करती,
पर किसी में मेरी सहमति ना जानी जाती,
परिवार की ख़ुशी से खुश होती,
उसे ही अपनी तरक्की समझती,
हाँ मैं एक नारी हूं, नर से भारी,
नौ दिन पूजी जाती घर घर देवी बनकर,
यथार्थ में अपमान का दंश झेलती,
जग धुरी, पर पहचान ढूढती,
हर रूप में...सीमा में बंधती,
पढ़-लिखकर कर भी...बुद्धि हीन कहलाती,
हाँ मैं एक नारी हूं, नर से भारी,
परिवार, समाज की दुहाई पर,
मुँह पर ताले जड़कर..मैं,
जीती जागती कठपुतली हूं,
हाँ मैं एक नारी हूं, नर से भारी।।

Tuesday, August 21, 2018

एकल परिवार और बढ़ते बाल अपराध

रोज रोज परिवार के बुजुर्ग के साथ बुरा बर्ताव और उपेक्षा ये सोचने पर मजबूर करती है कि क्या  वाकई अब परिवार में वृद्ध हो चुके माता पिता की कोई जरूरत नहीं?




यहीं माता पिता बच्चों के पालन पोषण के लिए बहुत सारे समझौते करते हैं और हर तरह से उनको आत्म निर्भर करते हैं l बच्चों के आत्म निर्भर होने के साथ यही माता पिता वृद्ध होते हैं और बच्चों पर निर्भर हो जाते हैं l जैसे ही बच्चों का अपना परिवार बनता है तो माता पिता बोझ लगने लगते हैं और एक बार फिर लौट ये बच्चे ही माता पिता बनकर वृद्ध होकर कष्ट भोगते हैं l अब ये संस्कार पीढ़ी दर पीढ़ी बच्चों में आता जा रहा है l


ये सामाजिक व्यवस्था का हनन है और ये भी दर्शाता है कि माननीय संवेदना ख़त्म होती जा रही है l जो बच्चे अपने परिवार में केवल माता पिता और भाई बहन को ही देखते हैं और माता पिता द्वारा दादा - दादी और अन्य बुजुर्गों की उपेक्षा देखते हैं तो उनमें वैसे ही संस्कार आने लगते हैं l फिर यही बच्चे समय आने पर अपने माता पिता के साथ भी ऐसा ही करते हैं l


 ब च्चों का प्रथम स्कूल परिवार ही होता है और यहां से सीखी गई हर चीज़ उनके जीवन में, आचार विचार और काम में दिखाई पड़ती है l बढ़ती महंगाई और जिम्मेदारी से बचने के लिए माता पिता का वृद्धा आश्रम छोड़ने का जो चलन शुरू हो गया है वो सामाजिक संरचना के लिए नितांत घातक है l


एक परिवार में अपनी और बच्चे की हर जरूरत पूरी करने के लिए पति पत्नी दोनों का नौकरी करना और बच्चे का घर पर अकेला रहना एक बहुत बड़ा कारण है बाल अपराध बढ़ने का l अकेले रहने पर बच्चे टीवी, इंटरनेट और दोस्तों के साथ अपनी मर्जी का कुछ भी सीखते हैं और उनको गलत सही का पहचान कराने वाला कोई नहीं होता l घर में बड़े बुजुर्ग के होने पर ऐसी समस्या से निपटा जा सकता है l


कुछ बातों पर ध्यान देकर हर व्यक्ति एक अच्छा और खुशहाल जीवन जी सकता है - - -



* हर माता पिता को खुद घर के बड़े बुजुर्ग की देखभाल करनी चाहिए और बच्चों को भी सिखाना चाहिए क्यू कि एक समय हर व्यक्ति इसी अवस्था में होगा और बच्चे जो माता पिता को करते देखेंगे, वही कल खुद भी करेंगे l

* बढ़ती महंगाई से जिंदगी जीना मुश्किल जरूर होता जा रहा है l हर व्यक्ति को अपनी कमाई का कुछ हिस्सा अपने आगे आने वाली जिंदगी के लिए बचा कर रखना चाहिए ताकि बच्चों पर वो आर्थिक रूप से न निर्भर हो l

* अपने और स्वास्थ्य के प्रति युवावस्था से ही सोचना शुरू कर देना चाहिए ताकि बुढ़ापा अच्छा और निरोगी रहे और इस तरह बच्चों पर भार भी नहीं बनेगे l

*अच्छे अच्छे दोस्त अपने आसपास रखने चाहिए और उनसे अपने सुख दुख बाट कर अपने को खुश रखिये और जरूरत आने पर एक दूसरे का ख्याल भी रखे, सिर्फ परिवार पर ही निर्भर न रहे l

   

                       "है चार पल की जिंदगी,
                       आ जी ले सब मिलकर हंसी खुशी"

Saturday, August 18, 2018

केरल में बाढ़ पीड़ितों के लिए लिखी गई कविता


अटल बिहारी वाजपेयी जी व्याकुल होकर मीडिया को संबोधित करते हुए - - -

मत करो मेरा विलाप,
मैं आया था जाने के लिए,
जी भर जीया और जी कर गया,
देखो, संभालो उनको जो अकाल मृत्यु पा रहे हैं,
सुनो सभी कैमरा थामे बंधु...बात पहुंचा देना मेरी,
कहता हूँ जरा, ध्यान से सुनना,

"ओ, प्रियवर मेरे, मैं था मानव... मानव ही रहने दो,
ना गवाओं समय अब, देखो जरा तुम उस ओर,
केवल पानी ही पानी दिखता है,
ना जाने दो किसी को अकाल मृत्यु में,
तुम बढ़ाओ हाथ, सब साथ चलो,
मिलजुल कर सब इस संकट में,
साथ रहना और उनको भी जीने देना,
बढ़कर आगे तुम संकट में अटल रहना,
अटल रहकर तो मृत्यु भी टल जाती है,
अब समय आ गया है कि परिभाषित करो मुझको,
प्रियवर, कुछ काम करो, तुम काम करों ll"

Rita Sharma


Atal Bihari Vajpayee, who is distraught while addressing the media - - -

Do not moan me,
I came to go,
Fully lived and lived,
Look, take care of those who are suffering from a famine,
Listen, all the cameras are there ... delivering the message to me,
Just say, listen carefully,

"O, my beloved, I was human ... let alone human beings,
No time now, look at you, on the other side,
Only water looks water,
Do not let anyone know of sudden death,
You raise hands, come all along,
Together all in this crisis,
Living together and letting them live,
Increasingly, you remain firm in crisis,
Staying indefinitely, death also disappears,
Now the time has come to define me,
Dear, do some work, you'll work "

Friday, August 17, 2018

मृत्यु अटल है, निश्चित है


मृत्यु अटल है, निश्चित है,
उसे सहज ही रहने दो,
जी भर जी लेने के बाद,
अब मुझे जाने दो,
हैं पुनर्जन्म में यकीन
तो वापस भी आने दो,
न बनाओं देवता
वापस आने का रास्ता खुला रहने दो,
जिया अपनी मर्जी और आदर्शों के साथ,
जाते वक्त भी आदर्श ले जाने दो ll

मृत्यु अटल है, निश्चित है,
अब शांति से जाने दो,
ना करो आखिरी क्षणों का बाजारीकरण,
मैं सादगी पसंद था, सादगी से ही जाने दो,
गर कुछ लेना है मुझसे तो,
मेरे जीने के तरीके और आदर्श ले लो,
और संपत्ति न थी मेरे पास,
खाली हाथ आया था,
खाली ही जाने दो ll

मृत्यु अटल है, निश्चित है,
चाहिए अभी और भी अटल,
आओ बनकर पथ पर अटल,
संभालो मेरी विरासत को,
और कुछ नहीं रहा देने को,
एक इंसा था और इंसा ही रहने दो,
न करो मृत्यु का बाजारीकरण,
मुझे अब शांति से जाने दो,
पूरा भारत मेरा गाँव था,
सबको मेरे पास आने दो ll

मृत्यु अटल है, निश्चित है,
अब शांति से जाने दो ll



नोट - - व्याकुल मन से निकले शब्द

Wednesday, August 8, 2018

मुजफ्फरपुर शेल्टर होम के विवाद गर्म होने पर मंत्री मंजू वर्मा ने दिया इस्तीफा और मेनका गांधी ने निर्देश दिया कि देश भर के सभी आश्रय गृह का सोशल ऑडिट कराया जाए


आज बिहार सरकार की समाज कल्याण मंत्री श्री मती मंजू वर्मा ने विपक्ष के दबाव के चलते आखिरकार इस्तीफा दे ही दिया l मामले की जांच CBI कर रही है और ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि इसकी आंच मंत्री के पति श्री चंद्रेश्वर वर्मा तक पहुंच सकती है l बृजेश ठाकुर के सीडीआर से खुलासा हुआ है कि जनवरी से अब तक समाज कल्याण मंत्री से 17 बार बात हुई है l इसके लिए वो पहले ही सफाई दे चुकी है कि काम के सिलसिले में उनसे कई बार बात हो चुकी है और साथ ही विपक्ष के बार - बार इस्तीफे की मांग को लेकर नीतीश कुमार ने कहा कि किसी से भी अकारण इस्तीफा कैसे ले सकते हैं और अगर कोई संलिप्तता आती है तो इस्तीफा लेने में देर भी नहीं करेंगे l

इस्तीफा देने के बाद मंत्री मंजू वर्मा ने कहा कि विपक्ष और मीडिया ने भ्रम पैदा कर दिया था l मुझे CBI और न्यायपालिका पर पूर्ण विश्वास है, सच्चाई सामने आएगी और मेरे पति पर लगे सारे आरोप हट जाएंगे l साथ ही उन्होने आरोपी बृजेश ठाकुर के सीडीआर को सार्वजनिक करने की मांग की l



वही आरोपी बृजेश ठाकुर के आज बुधवार को कोर्ट में पेशी के वक्त सुरक्षा के बीच भी प्रदर्शनकारियों ने स्याही फेक कर अपना गुस्सा निकाला l उन पर कालिख पोतने की नाकाम कोशिश भी की गई l विपक्ष लगातार बृजेश ठाकुर पर राज्य सरकार का संरक्षण होने का आरोप लगाता रहा है l इस केस को लेकर सियासत पूरी तरह से गरम हो चुकी है और आरोप प्रत्यारोप का सिलसिला जारी हो चुका है l



दरअसल काफी समय से प्रदेश सरकार द्वारा चलायी जा रही बालिका गृह की शिकायतें सामने आ रही थी तो उसका ऑडिट मुंबई की प्रतिष्ठित संस्था "टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साईंसेज (TISS)" के द्वारा सोशल ऑडिट सितंबर 2017 में कराया गया और उस समय अनियमितताएं सामने आई थी मगर कोई एक्शन नहीं लिया गया था l

टीआईएसएस ने 7 महीनों तक 38 जिलों के 110 संस्थानों का सर्वेक्षण किया. इस सर्वेक्षण में एक और चौंकाने वाला तथ्य यह है कि शोषण की शिकार हुई सभी बच्चियां 18 साल से कम उम्र की हैं. इनमें भी ज्यादातर की उम्र 13 से 14 साल के बीच है. इस रिपोर्ट से साफ पता चलता है कि मुजफ्फरपुर बालिका गृह में हुए यौन उत्पीड़न में  बाल कल्याण समिति के सदस्य और संगठन के प्रमुख भी बच्चियों के शोषण में शामिल थे.

TISS की रिपोर्ट में साफ साफ यौन शोषण, उन्हें खाना न देने, नशे की दवा/इंजेक्शन देने, मार पीट (शरीर पर जले, कटे के निशान) और उनके शिक्षा के व्यवस्था न होने की बात कहीं गयी l इसी रिपोर्ट के आधार पर सेवा संकल्प समिति बाल गृह के कर्ता धर्ता बृजेश ठाकुर और पदाधिकारियों पर FIR की गयी थी l 24 जुलाई को रेड पड़ने पर 44 लड़कियां इस शेल्टर होम से छुड़ायी गयी थी और 42 की मेडिकल हुई जिनमें से 29 लड़कियों के साथ यौन शोषण की पुष्टि हुई थी और बाकी रिपोर्ट आने पर ये संख्या बढ़कर 34 हो गई l 34 लड़कियों के साथ रेप के मुख्य आरोपी बृजेश ठाकुर के साथ 10 लोगों को गिरफ्तार किया और जांच CBI के हाथ में आ गई l CBI ने बिहार पुलिस और प्रशासन और TISS से सुबूत लिए और आगे की कार्रवाई चल रही है l


वही आरोपी की पत्नी के अपने facebook पोस्ट में सभी रेप पीड़ित बच्चियों के नाम उजागर करने पर माननीय सुप्रीम कोर्ट ने  स्वतः सख्त संज्ञान लिया और बिहार सरकार को इन्हें गिरफ्तार करने का आदेश दिया l Justice मदन बी की अध्यक्षता वाली पीठ ने सुनवाई के दौरान facebook पर विक्टिम के नाम उजागर करने को गंभीर बताते हुए तुरंत पोस्ट हटाने को कहा और साथ ही देश भर में रेप के किसी भी मामले में नाबालिग पीड़ित के इंटरव्यू और उसे किसी भी तरह से दिखाने पर रोक लगा दी है l

कोर्ट ने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया को आदेश दिया था कि वो बच्चियों का न तो इंटरव्यू लें और न ही तस्वीर दिखाएं, अस्पष्ट तरीके से भी तस्वीर दिखाने पर रोक लगा दी l



कोर्ट ने कहा कि राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) और राज्य कमीशन रेप पीड़ित से बात कर सकते है, बशर्ते उनके साथ मनोवैज्ञानिक हो l

हर तरफ किरकिरी के बाद केंद्र सरकार भी हरकत में आई है और देश भर में मौजूद 9,000 संस्थानों को जहां ऐसे बच्चे, बच्चियां हैं सोशल ऑडिट के आदेश दिए l ऑडिट की रिपोर्ट 60 दिनों के अंदर देनी हैं l महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने कहा कि मैंने खुद ऑडिट के लिए प्रोफार्मा तैयार कर लिया है जहां न केवल बच्चों की संख्या, सुविधा और अन्य चीजें देखी जाएंगी बल्कि इन बाल गृह को चलाए जाने वाले की पृष्ठभूमि और बच्चों की हालत का जायजा लिया जाएगा l उन्होने देश भर में चल रहे ऐसे आश्रय गृह के केंद्रीयकरण पर जोर दिया ताकि समय समय पर जांच की जा सकें l


Tuesday, August 7, 2018

हरदोई के "आयशा ग्रामोद्योग" NGO का फर्जीवाड़ा सामने आया, दो के नाम 21 का अनुदान लेते रहे


यूपी के देवरिया जिले में संचालित "विंध्यवासिनी NGO" द्वारा यौन शोषण का खुलासा होने के बाद मुख्यमंत्री द्वारा सभी जिलों में संचालित महिला एवं बाल संरक्षण गृह के जांच के आदेश के बाद हरदोई जिले के बेनीगंज इलाके में पीड़ित, प्रताड़ित एवं निराश्रित महिलाओं के लिए   "आयशा ग्रामोद्योग समिति, लोहानी, पिहानी" द्वारा संचालित स्वाधार गृह का औचक निरीक्षण जिलाधिकारी पुलकित खरे ने किया।


निरीक्षण में जिलाधिकारी को अधीक्षिका द्वारा बताया गया कि स्वाधार गृह में 21 महिलायें है, जबकि मौके पर दो ही महिलायें पायी गयीं। पूछताछ पर बताया कि 15 महिलाएं दवा लेने गई हैं और चार मंदिर गईं, लेकिन लिखापढ़ी कोई नहीं थी l



कड़ी पूछताछ पर सच सामने आया कि अधीक्षिका गलत बोल रहीं थी। जो महिलाएं मिलीं उन्होंने खुद पोल खोली कि केवल दो महिलाएं ही रुकती हैं, बाकी कागजों पर ही पंजीकृत हैं। डीएम ने कड़ी नाराजगी जताते हुए संस्था पर कार्रवाई के साथ अनुदान रोकने का आदेश दिया है। साथ ही निरीक्षण में जिलाधिकारी को यहां पर्याप्त कमरे, बर्तन और बाकी सामानों की व्यवस्था भी नहीं मिली।

 एक किराए के मकान में चलने वाला आयशा ग्रामोद्योग में रजिस्टर में तो 21 महिलाएं दर्ज है और इन पीड़ित महिलाओं को खाना - नाश्ता के साथ ही सिलाई, कढ़ाई, ब्यूटीशियन आदि का प्रशिक्षण दिया जाता है। प्रति माह कुछ रुपये भी दिए जाते हैं। दिन में आती है और शाम को वो चली जाती है जबकि रजिस्टर में 21 दर्ज करके उनके नाम पर अनुदान लिया जा रहा है l

प्रदर्शन के संबंध में देखे कानूनी पहलू



@  आखिर प्रदर्शन पर पिटाई क्यू?



@. क्या ये गैर संवैधानिक है?


आइए इस संबंध में कानून देखते हैं..?


नागरिकों का अधिकार - -
संविधान द्वारा दिए गए मौलिक अधिकारों में स्वतंत्रता का अधिकार के अंतर्गत - -
"अनुच्छेद 19 (ब) कहता है कि नागरिकों को शांतिपूर्ण तरीके से और बिना हथियारों के सम्मेलन करने और जुलूस निकालने का अधिकार है l जो सार्वजानिक सुरक्षा और शांति व्यवस्था के हित की मांग को लेकर हो l"



@@  अगर पिछले सभी प्रदर्शन पर नज़र डाली जाए तो किसी न किसी देश हित/ नागरिक हित की मांग को लेकर ही था l




प्रशासन/पुलिस बल को मिले अधिकार

वही पुलिस द्वारा शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए IPC की धारा 141 लगायी जा सकती है l

" धारा 141 तभी लगायी जाती है जब  विधि विरुद्ध सभा (unlawfull assembly) का अंदेशा हो l जहां पांच या उससे अधिक लोग इकट्ठा हो रहे हो (या कोई प्रदर्शन हो रहा हो जो विधि विरुद्ध हो)"


"सीआरपीसी की धारा 129 में यह अधिकार है कि किसी विधि विरुद्ध जमाव या पांच से अधिक व्यक्तियों के जमाव को जिससे लोक शांति को खतरा है तितर बितर होने का समादेश दे सकता है उसे लाठीचार्ज करने के लिए उच्चाधिकारियों से आदेश लेना पड़ेगा। बिना आदेश लाठी चार्ज गैर कानूनी होगा l "

वही धारा 130 के अनुसार" अगर किसी विधि विरुद्ध जमाव है तो लोक सुरक्षा के लिए यह आवश्यक है कि उसको तितर-बितर किया जाए तो भी शर्त यह है कि उस समय उच्चतर पंक्ति का कार्यपालक मजिस्ट्रेट वहां उपस्थित हो। उसी समय सशस्त्र बल द्वारा लोगों को तितर-बितर किया जा सकता है। ऐसे किसी अधिकारी से जो सशस्त्र बल के व्यक्तियों की किसी टुकड़ी का समादेशन कर रहा है उससे अपेक्षा कर सकता है कि वह अपने समादेशाधीन सशस्त्र बल की मदद से तितर-बितर करे या विधि के अनुसार दण्ड देने के लिए गिरफ्तार या परिरुद्ध करने की अपेक्षा भी कर सकता है। किंतु ऐसे बल प्रयोग में किसी भी व्यक्ति के शरीर एवं संपत्ति का सिर्फ उतना ही नुकसान पहुंचाएगा जितना उस जमाव को तितर-बितर करने में आवश्यक हो।"


जबकि इसका स्पष्ट उल्लंघन सभी प्रदर्शनों में देखा जा रहा है.. लाठी चार्ज के दौरान बुरी तरह से प्रदर्शनकारी को जख्मी किया जा रहा है और सीधे वार सर पर ही किया जा रहा है.. और पुरुष पुलिस बल द्वारा महिलाओं को बाल पकड़ कर घसीटना और डंडों से पीटना ब्रिटिश हुकूमत की याद दिलाता है जहां उद्देश्य किसी भी प्रदर्शन को पूरी तरह से कुचलना होता था l

वही शहर के हालात बिगड़ने के अंदेशे पर धारा 144 भी लगायी जा सकती है
"सीआरपीसी के तहत आने वाली धारा-144 शांति व्यवस्था कायम करने के लिए लगाई जाती है. इस धारा को लागू करने के लिए जिला मजिस्ट्रेट यानी जिलाधिकारी एक नोटिफिकेशन जारी करता है. और जिस जगह भी यह धारा लगाई जाती है, वहां चार या उससे ज्यादा लोग इकट्ठे नहीं हो सकते हैं. इस धारा को लागू किए जाने के बाद उस स्थान पर हथियारों के लाने ले जाने पर भी रोक लगा दी जाती है.  धारा-144 का उल्लंघन करने वाले या इस धारा का पालन नहीं करने वाले व्यक्ति को पुलिस गिरफ्तार कर सकती है. उस व्यक्ति की गिरफ्तारी धारा-107 या फिर धारा-151 के तहत की जा सकती है.  इस धारा का उल्लंघन करने वाले या पालन नहीं करने के आरोपी को एक साल कैद की सजा भी हो सकती है. वैसे यह एक जमानती अपराध है, इसमें जमानत हो जाती है l"

मगर इन सभी धाराओ को लागू करने का उद्देश्य गैर राजनीतिक हो और संविधान के मूल अधिकारों की अवहेलना भी न हो रही हो l


भारतीय संविधान हमें अपनी आवाज़ उठाने और प्रदर्शन का अधिकार तो देता है, मगर ये प्रदर्शन विधि सम्मत नहीं है और जहां शांति भंग होने की संभावना है वहां पुलिस को भी उचित तरीके से उसे तितर बितर करने और जरूरत पड़ने पर उचित बल प्रयोग का  अधिकार देता है न कि पीटने का और सर फोड़ने का जैसा कि उत्तर प्रदेश और अन्य राज्यों के प्रदर्शन में वायरल हो रही Vedio में देखा जा रहा है l

ये नितांत सोचनीय तथ्य है कि देश किस दिशा में आगे बढ़ रहा है
.. प्रदर्शन को उग्रता से दबाने के चलते अब लोग भी हिंसक हो कर प्रदर्शन और तोड़ फोड़ करते हैं.. इस तरह से तो समाज एक विस्फोटक स्थिति में आ जाएगा.. जबकि कार्यपालिका, व्यवस्थापिका और न्यायपालिका बनाने और संविधान को बनाने का मकसद ही एक स्वस्थ्य और सुरक्षित समाज का निर्माण करना था  लेकिन अभी की व्यवस्था से तो ब्रिटिशवादी शासन की ही याद आती है और लगता है कि हम प्रजातंत्र से दूर हो रहे हैं.. यहां शासन, प्रशासन और नागरिक सभी का ये कर्तव्य बनता है कि देश में संविधान और उसकी मूल आत्मा को जिंदा रखा जाए और अपने व्यक्तिगत हित या इच्छा के लिए प्रजातांत्रिक ढांचे को नुकसान न पहुंचाया जाए l

रीटा शर्मा
सोशल एक्टिविस्ट

It had been published on www.marginalised.in. All Copyright reserved to me.

एसिड अटैक जैसी भयावह स्थिति में क्या हो प्राथमिक उपचार - - आइए जाने



अगर एसिड अटैक जैसी कोई दुर्भाग्यपूर्ण घटना हो जाती है तो प्राथमिक चिकत्सा मिलने से पहले हमें क्या करना चाहिए कि स्किन और आँखों पर उसका कम से कम असर पड़े, इस सम्बन्ध में हमने बात की “तलवार स्किन इंस्टिट्यूट” के स्किन स्पेशलिस्ट ” डॉ अंकुर तलवार” से। पेश है बातचीत के कुछ अंश…



रीटा – अगर कोई अचानक से एसिड अटैक कर देता है..जिससे चेहरा और बाल सभी कुछ बहुत हद तक जल जाता है और चेहरा कुरूप हो जाता है और कई बार आँखों की रौशनी भी चली जाती है। अगर ऐसा हो जाता है तो क्या कोई उपाय है कि प्राथमिक उपचार मिलने से पहले चेहरा और स्किन को बचाया जा सके?


डॉ अंकुर तलवार – (1) एसिड अटैक के तुरंत बाद सादे और स्वच्छ पानी से 5 से 10 मिनट तक लगातार चेहरा धुलना चाहिए, अगर कच्चा दूध मिल सके तो उसका भी प्रयोग कर सकते है, साबुन का इस्तेमाल ना करें, चेहरे को रगड़े नहीं, priliminary bandage का प्रयोग करें ताकि कोई बाहरी गंदगी और इन्फेक्शन से बचा जा सके ये सभी मेडिकल स्टोर पर आराम से मिल जायेगा। एंटीबायोटिक क्रीम या गोली का भी इस्तेमाल कर सकते है।


(2) आँखों को भी ज्यादा से ज्यादा धुले, artifical tears drop का इस्तेमाल करे, ये भी आसानी से मेडिकल स्टोर पर मिल जाता है, अगर एसिड आँखों में जाता है तो नमी सूखने लगती है और आँखों के चिपकने का डर होता है, artifical tears drops आँखों में नमी बरकरार रखेगा जिससे काफी नुकसान से बचा जा सकता है। जितने जल्दी हो सके पास के सरकारी या निजी अस्पताल पहुचने की कोशिश करें।




रीटा – एसिड अटैक, ट्रीटमेंट और सर्जरी के बाद क्या क्या देखभाल करनी होती है?

डॉ अंकुर तलवार – (1) पोस्ट सर्जरी के बाद सारी देखभाल चिकित्सक के निर्देशानुसार करना चाहिए, जब तक घाव नहीं भरे बेड रेस्ट करें।

(2) त्वचा नार्मल होने के बाद gentle soap, antibyotic cream और sunscreen का इस्तेमाल कर सकते है। त्वचा का अच्छे से देखभाल करे और कोई दिक्कत होने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करे।




रीटा – अगर एसिड अटैक से पीड़ित किसी लड़की की शादी होती है तो उसका ख़राब हो चुकी स्कीन का असर उसकी आने वाली पीढ़ी पर होने के चांस होते है क्या?


डॉ अंकुर तलवार – एसिड अटैक एक बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण घटना है, इससे उनका बाहरी शारीरिक हिस्सा जख्मी होता है लेकिन कोई जीन में गड़बड़ी नहीं आती। आजकल के युवाओं को आगे बढ़कर निश्चिन्त होकर शादी करके एक पुनीत कार्य करें इससे आने वाली पीढ़ी पर कोई असर नहीं होगा, ये महज़ एक घटना होती है समाज में फैले बीमार मानसिकता वाले व्यक्तियो के चलते।


IIt had been published by www.marginalised.in and all copyright reserved by Rita Sharma.

जाने क्या है #kiki challenge और क्यू गवां रहे हैं लोग जान?

ब्लू ह्वेल गेम जिसने कई सारे बच्चों की जान ली थी,  ठीक उसी तरह इस समय #kiki challenge ट्रेंड कर रहा है l सोशल मीडिया पर हॉलीवुड, बॉलीवुड के सितारें अपने Vedio बनाकर डाल रहे हैं जिससे चलते आम लोगों में भी इसका जबर्दस्त क्रेज बढ़ता जा रहा है l ये kiki challenge पुलिस के लिए सर दर्द बनता जा रहा है l



क्या है kiki challenge?


Kiki challenge एक कैनेडियन रैप सिन्गर का गाना है जिसे यूट्यूब पर अब तक 8 करोड़ से ज्यादा views मिले हैं l ये चर्चा में तब आया जब एक कॉमेडियन "शिगी" ने चलती गाड़ी में Vedio शूट करके इस चैलेंज की शुरुआत की #kiki challenge l

इसमें एक व्यक्ति गाड़ी में होता है जो गाड़ी चलाने के साथ साथ Vedio शूट करता है और चैलेंज लेने वाला गाड़ी का दरवाजा खोल कर के चलती गाड़ी के साथ सड़क पर डांस करता है और डांस पूरा होना के बाद उसी व्यक्ति को कूदकर चलती गाड़ी में बैठना होता है और इस तरह ये challenge पूरा होता है l



हॉलीवुड, बॉलीवुड और आम जन में चढ़ा इसका बुखार



Kiki challenge को लेकर Hollywood के सितारों ने अपने Vedio डाले और bollywood सितारों ने भी इस चैलेंज को लेते Vedio बनाकर डाली जिसमें नोरा फतेह अली ने लाल साड़ी में Vedio डाली, अदा शर्मा ने इसे नागिन अवतार कपड़ों में इस चैलेंज को लेते हुए Vedio डाली मगर उनकी गाड़ी चल नहीं रही थी, रागिनी एमएमएस फेम करिश्मा शर्मा ने भी Vedio डाली l

इस Hollywood और bollywood को देखते हुए अब लोगों में भी इसका बुखार सर चढ़ कर बोल रहा है और हर स्कूल, कॉलेज और दोस्तों के बीच kiki ही चल रहा है l



पुलिस ने किया kiki challenge से अलर्ट


चलती गाड़ी और चलती रोड kiki Vedio शूट करने की वजह से ये पुलिस के लिए सर दर्द बन चुका है और पुलिस इसे चैलेंज को "life challenge" करार देते हुए इसे न करने का सुझाव दे रही है.. इससे देश ही विदेश की भी पुलिस बुरी तरह परेशान हैं l

केवल भारत ही नहीं बल्कि दुनिया के अन्य देशों में रहने वाले लोग भी दुर्घटना का शिकार हुए हैं। कई वीडियो तो सोशल मीडिया पर ऐसे भी वायरल हुए हैं जिनमें लोग इस चैलेंज को करते करते सड़क पर गिर जाते हैं या गाड़ी में बैठने के दौरान गिर जाते हैं। साथ ही इस चैलेंज ने कई लोगों की जान भी ले ली है।

इस चैलेंज और होने वाली दुर्घटना पर चिंता व्यक्त करते हुए UP पुलिस ने 30 जुलाई को ट्वीट  किया है l



वही दिल्ली पुलिस ने ट्वीट कर कहा है कि डांस फ्लोर पर किया जाता है न कि रोड पर l


इसी तरह सावधान रहने का संदेश मुंबई और चंडीगढ़ पुलिस ने भी दिया है l इस चैलेंज के खतरों से लोगों को बचाने के लिए अमेरिका, मलेशिया, स्पेन और यूएई की पुलिस ने भी लोगों को सतर्क किया है।


Kiki challenge भी अब ब्लू ह्वेल गेम की तरह लोगों के लिए खतरा बनता जा रहा है और हर कोई इसका दीवाना भी होता है और ये चैलेंज सोशल मीडिया में ट्रेंड कर रहा है lजिंदगी को सहज और सरल बनाने वाली टेक्नोलॉजी किस तरह से लोगों को खतरे में डाल देता है ये सोचनीय विषय हैl खुद सिंगर और चैलेंज देने वाले कॉमेडियन भी इस तरह के खतरे और जुनून से शायद अंजान हो l




It had been published on http://www.marginalised.in

All Copyright reserved to me.

Writer Rita Sharma

मुजफ्फरपुर शेल्टर होम के बाद अब देवरिया का खुलासा, क्या केवल बलात्कारी और अपराधी ही जिम्मेदार की भूमिका में हैं?


मुजफ्फरपुर शेल्टर होम (NGO द्वारा संचालित) की जांच अभी पूरी हुई भी नहीं थी कि यूपी के देवरिया जिले से एक NGO द्वारा संचालित बालिका गृह, माँ विंध्यवासिनी महिला प्रशिक्षण एवं समाज सेवा संस्थान से भागकर एक बच्ची थाने पहुंचती है और समझ के आधार पर बताती हैं कि "दीदी लोग को रात में लाल और काली कार में कहीं भेजा जाता है और सुबह वो रोती हुई वापस आती है और पूछने पर कुछ बताती भी नहीं l हमसे पोछा लगवाया जाता है और नौकरों की तरह रखा जाता है l"

लड़की के इस बयान के बाद पुलिस तुरंत हरकत में आई और बच्ची की counseling कराकर बयान के आधार पर बालिका गृह पर रात में छापा मारा और कुल 42 लड़कियों में से 24 को मुक्‍त कराया और 18 अभी लापता हैं l इस NGO की संचालिका गिरिजा त्रिपाठी, उनके पति मोहन त्रिपाठी को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि उनकी बेटी कंचन लता अभी फरार है l उक्‍त संस्था को सील कर दिया गया है l वैसे इस संस्था पर पहले से ही अनियमितता के आरोप हैं, पिछले साल ही इसे बंद और लड़कियों, बच्चों को दूसरी जगह शिफ्ट करने के आदेश दिए गए थे लेकिन उसका पालन नहीं हुआ l



फिलहाल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देवरिया के डीएम सुजीत कुमार को हटाने का आदेश दे दिया है। रिपोर्ट आने के बाद उनके खिलाफ आगे की कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने जांच के लिए दो सदस्यीय उच्चस्तरीय समिति को देवरिया भेजा है। वे सोमवार को वहां रहेंगे और रिपोर्ट जमा करेंगे, जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।




पहले मुजफ्फरपुर और फिर देवरिया.. NGO द्वारा संचालित बालिका गृह पर भी सवाल उठने लगे हैं और साथ ही बार बार लड़कियों के साथ यौन हिंसा और रेप ये भी साबित करता है कि लड़कियां कहीं भी सुरक्षित नहीं है l

घर से स्कूल जाते वक्त, स्कूल में, कॉलेज में, ऑफिस में, रास्ते में कभी भी कुछ भी घटित हो सकता है और छोटे बच्चों और लड़कियों को तो हम किसी भी तरह का दोष भी नहीं दे सकते हैं वे इस तरह के किसी भी खतरे से अनजान रहते हैं और घटना होने के बाद भी उन्हें पता नहीं होता है.. कभी कभी तो महीनो और सालों बाद ये बातें बाहर आती है l

सवाल उठता है कि कैसे माहौल को सुरक्षित किया जाए और इन छोटे बच्चों को किसी भी खतरा आने का अहसास कैसे कराया जाए?

NGO या सरकार द्वारा संचालित सभी बालिका गृह या अनाथ आश्रम की समय समय पर जांच करायी जाये और कुछ भी गलत दिखने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया जाए और साथ अपराधिक गतिविधियों में लिप्त होने पर कठोर दंड के प्रावधान रखे जाए l

अगर वे बच्चे जिन पर माँ बाप का साया नहीं है और उन्हें बचपन से ही ऐसी अपराधिक गतिविधियों में लिप्त कर दिया जाए तो फिर बड़े होने पर उनसे स्वस्थ्य और बे‍हतर समाज बनाने की कल्पना कैसे कर सकते हैं? जिसने गलत देखा, सहा वो आगे चलकर गलत ही करेगा और इस तरह से अपराधिक समाज ही निरंतर बनेगा l

साथ ही ये बेहद ही दुखद स्थिति है कि इन दोनों घटनाओं में पूरा परिवार शामिल हैं इससे पारिवारिक संस्था पर ही सवाल खड़े होते हैं l अगर परिवार से कोई एक कुछ गलत कर रहा होता है तो बाकियों को उसे रोकने की कोशिश करनी चाहिए l इसे परिवार नामक संस्था पर भी सवाल खड़े होते हैं.. जिस घर में पति पत्नी, बच्चे होते हैं वहां दूसरे बच्चे का यौन शोषण किन परिस्थितियों में होता होगा या बच्चे अच्छे और बुरे का सवाल न करते होंगे या सभी को आरंभ से गलत करने की ही शिक्षा दी गयी है?

सभी बच्चों को घर में भी और स्कूल में विशेषज्ञ द्वारा बचपन से अच्छे और बुरे का अहसास और तुरंत प्रतिक्रिया करना सिखाया जाए और साथ ही ऐसी ट्रेनिंग सभी अनाथ आश्रम और बालिका गृह में दी जाए l

समय समय न केवल बालिका गृह बल्कि स्कूल और कॉलेज में भी inspection कराया जाए और कुछ भी गलत होने पर त्वरित कार्रवाई की व्यवस्था की जाए और जो भी व्यक्ति या संस्था गलत चीजों में लिप्त दिखे उस पर कानूनी कार्रवाई के साथ आजीवन प्रतिबंध लगा दिया जाए l

कुछ हेल्पलाइन (1090 के तर्ज पर) नंबर रखे जाए जिस पर कोई भी सूचना पर त्वरित कार्रवाई की व्यवस्था हो और पहचान गोपनीय रखी जाए l ये नंबर सभी जगह उपलब्ध कराए जाए, अमूमन ऐसा देखा गया है कि कुछ लोगों को पहले से ही आभास होता है मगर डर से बोलते नहीं हैं वहां इस तरह के हेल्पलाइन नंबर होने से स्थिति बिगड़ने से पहले सुधारी जा सकती है l

बच्चे जो देश का भविष्य है, उन्हें सजाने, सवारने, बे‍हतर शिक्षा और माहौल देने की जरूरत है तभी आगे चलकर वो स्वस्थ समाज बना सकते हैं l इसके लिए हर एक नागरिक के सजग और सक्रिय होने की जरूरत है l