Friday, May 8, 2020

Corona Virus#coronavirus: मैट्रो में सफर करने वाले जान लें ये guidelines


Corona Virus
#coronavirus: मैट्रो में सफर करने वाले जान लें ये guidelines
19 मार्च के अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने भी लोगों से हर जरूरी उपाय करने, संक्रमण से बचने और "जनता कर्फ्यू" की अपील की है.
March 21, 2020

लेखक- रीता शर्मा

देश भर में कोरोना वायरस के संक्रमण से मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है. अब तक लगभग 195 केस आ चुके हैं और इसे महामारी भी घोषित किया जा चुका है. संक्रमण और न फैले इसके लिए सभी प्रयास शुरू कर दिए गए हैं.

19 मार्च के अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने भी लोगों से हर जरूरी उपाय करने, संक्रमण से बचने और “जनता कर्फ्यू” की अपील की है.

देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना संक्रमण को लेकर काफी सावधानी रखी जा रही है. दिल्ली की लाइफ लाइन कहीं जाने वाली दिल्ली मेट्रो में भी इस महामारी से निपटने के सुरक्षा उपाय शुरू कर दिए हैं. दिल्ली मेट्रो (DMRC) ने इसको लेकर एक एडवाइजरी जारी की है जिसे आज से लागू कर दिया गया है.. आइए घर से निकलने से पहले इसकी जानकारी कर लेते हैं –

1- एडवाइजरी में साफ साफ कहा गया है कि बहुत जरूरी होने पर ही मेट्रो में सफर के लिए निकले. इस दौरान सोशल डिसटेंस मेनटेन करें, लोगों से हाथ मिलाने, गले लगने और किसी भी वस्तु को छूने से बचे.

ये भी पढ़ें- धार्मिक सनक को  मिटाना ही होगा

2- मेट्रो यात्रियों को एक सीट छोड़ छोड़ कर बैठना होगा.

3- मेट्रो में, स्टेशन पर या यात्रियों को आपस में भी एक मीटर की दूरी बनाई रखनी होगी.

4- मेट्रो में सफर कर रहे यात्रियों की सभी स्टेशन पर रेंडम थर्मल स्क्रीनिंग होगी. कोई भी बुखार से पीड़ित मिला तो उसे चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेजा जाएगा. और यदि कोरोना पाजिटिव निकला तो क्वारनटाईन (Quarantine) के लिए भेजा जाएगा, मतलब जब तक वो ठीक नहीं हो जाता है उसे अलग अकेले कमरे में रखा जाएगा और इस दौरान दवाईयां, खाने पीने की सभी जरूरी चीजे दी जाएगी.

5- इसके अलावा एडवाइजरी में ये भी कहा गया कि जिस स्टेशन पर ज्यादा भीड़ होगी और एक मीटर की दूरी रखना संभव नहीं होगा, वहाँ मेट्रो नहीं रुकेगी.

6- साथ ही जन अपील में ये भी कहा गया कि जो भी सर्दी, खांसी, जुकाम या कोरोना से सम्भावित पीड़ित हो सकते हैं वो यात्रा से बचे. इस वैश्विक महामारी के संकट के समय में सबको सहयोग करने और इसके प्रसार को रोकने के लिए सभी एतिहात बरतने की जन अपील की गई.

ये भी पढ़ें- #coronavirus के ट्रीटमेंट की कहानी, कोरोना पीड़ित की जुबानी

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय समय समय कोरोना वायरस से बचने के लिए समय समय पर एडवाइजरी जारी कर रहा है.. मेट्रो परिसर में रहने के दौरान सभी को उनका पालन करना होगा. कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए सख्त कदम उठाए जा रहे हैं लेकिन इससे पैनिक होने की जरूरत नहीं है बस इसका पालन करते रहने से जल्दी ही संक्रमण खत्म हो सकता है और इसके लिए हम सबको सहयोग करने की जरूरत है बस.


Published in https://www.grihshobha.in/corona-virus/delhi-metro-guidelines-on-coronavirus

#coronavirus: भारत सरकार की इस वेबसाइट से ले जानकारी और अफवाहों से रहें दूर

Corona Virus
#coronavirus: भारत सरकार की इस वेबसाइट से ले जानकारी और अफवाहों से रहें दूर
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट https://mohfw.gov.in पर सभी जरूरी advisory जारी कर रही है और लगातार इसे अपडेट भी किया जा रहा है.
March 21, 2020


लेखक- रीता शर्मा

 
कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए सभी जरूरी उपायों को अपनाए और डरने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है.

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट https://mohfw.gov.in पर सभी जरूरी advisory जारी कर रही है और लगातार इसे अपडेट भी किया जा रहा है.

Whatsapp पर भ्रामक जानकारी के आदान प्रदान से बेहतर है कि आप इस साइट पर जाकर जानकारी हासिल करें और सही जानकारी का आदान प्रदान करें. ताकि कोरोना जैसी महामारी को रोकने में आपका भी योगदान शामिल हो. खासकर जो छोटे शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोग हैं उनके बीच बिल्कुल भी जागरुकता नहीं है और न ही वो कोई बचाव कर रहे हैं.. ऐसे लोगों से अगर फोन पर संपर्क हो सकता है या आप आसान भाषा में साइट पर दी गई जानकारी को साझा कर सकते हैं तो जरूर करें. मगर ध्यान रहे कि कोई अफवाह न फैले.

ये भी पढें- #coronavirus: मैट्रो में सफर करने वाले जान लें ये guidelines

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा सभी प्रदेशों के हेल्प लाइन नंबर Mention किए गए हैं.. ताकि अपनी जरूरत मुताबिक हम contact कर सकें, वही एक सेंट्रल हेल्प लाइन नंबर +91-11-23978046 भी है.

हेल्प लाइन नंबर, सोशल डिस्टेंसिंग से लेकर संक्रमित डेड बॉडी को कैसे मैनेज करना है, तक सभी कुछ PDF फाइल में हैं जिसे डाउनलोड करके जब चाहे दोबारा जानकारी ले सकते हैं या किसी को बता सकते हैं. Covid 19 के पेशेंट्स और उसमें ठीक होने वालों की संख्या को भी अपडेट किया जा रहा है ताकि भ्रम की स्थिति न बने.

वेबसाइट पर FAQ की भी एक लिंक है, क्लिक करने पर PDF फाइल में ही सामान्य तौर पर पूछे जाने वाले सवाल और उनके जवाब दिए गए हैं.

“बताया गया है कि Covid 19 की शुरुआत खांसी, जुकाम और साँस लेने में तकलीफ से ही शुरू होती है. अगर आपको इसमें से कुछ भी दिक्कत हो तो नजदीकी अस्पताल जाए.. डाक्टर ही आपसे बातचीत करके तय करेगा कि आपकी Covid 19 टेस्ट होना है या नहीं. अगर आप कहीं विदेश से आए हैं या किसी आने वाले व्यक्ति के संपर्क में आए तो आपकी जांच करानी जरूरी होगी. मंत्रालय और WHO बस बचने के तरीकों पर जोर दे रहा है. इसके लिए साफ सफाई और सोशल डिस्टेंसिंग ही बेहतर तरीका नज़र आ रहा है.


 
वही WHO ने भी एक whatsapp नम्बर +41 79 893 18 92 जारी किया है जिसे आप अपने मोबाइल में सेव कर सकते हैं. Save करने के बाद हैलो टाइप करके सेंड कर दे, सेंड करते ही एक लिस्ट आ जाएगी, आप जिस बारें में जानकारी चाहते हैं उस नंबर को टाइप करके सेंड कर दे.. आपको जानकारी मिल जाएगी. लिस्ट कुछ इस तरह की होगी .

Reply with a number (or emoji) at any time to get the latest information on the topic:

Latest numbers
Protect yourself
Your questions answered
Mythbusters ?
Travel advice ️
News & Press
Share

Published in  https://www.grihshobha.in/corona-virus/information-from-ministry-of-health-and-family-welfare-government-of-india-website-on-covid-19

सरसों के तेल के हैं अनेक फायदें,जानें यहां

सरसों के तेल के हैं अनेक फायदें,जानें यहां

सरसों के तेल से मसाज"सरसों के तेल से मसाज करने से ज़मी डेड स्किन बाहर आती है और रूखी त्वचा भी नर्म हो जाती है. मगर हम तेल इसलिए नहीं इस्तेमाल करना चाहते हैं
रीटा | March 20, 2020


जाती हुई सर्दी और गर्मियों की दस्तक के साथ ही एक बहुत सामान्य सी समस्या हमारे स्किन की रहती है.. इस समय की तेज हवाएं स्किन को और बेज़ान बना देता है और कई कई बार माश्चराइजर लगाने के बाद भी डेड स्किन पपड़ी बनकर निकलने लगती है जिससे नहाने के बाद खुजली भी होने लगती है l केवल माश्चराइजर लगाने से इस समस्या का हल नहीं मिलता.

इस समस्या से जल्दी छुटकारा पाने और त्वचा को नर्म और चमकदार बनाने के लिए बहुत बेहतर उपाय है – “सरसों के तेल से मसाज”सरसों के तेल से मसाज करने से ज़मी डेड स्किन बाहर आती है और रूखी त्वचा भी नर्म हो जाती है. मगर हम तेल इसलिए नहीं इस्तेमाल करना चाहते हैं क्यू कि इसमें चिपचिपाट ज्यादा होती है, इसलिए इसको नहाने से पहले लगाना बेहतर रहता है.

ये भी पढ़ें-स्मार्टफोन को कैसे दूर रखे कोरोना वायरस से, जानें यहां

सरसों के तेल को पूरे शरीर पर अच्छे से मल ले और आधे घंटे बाद फिर अपनी जरूरत और पसंद के हिसाब गुनगुने या ठंडे पानी से नहा ले..वैसे तो केवल पानी से नहाकर साफ तौलिये या मुलायम कॉटन के कपड़े से रगड़ कर पोछना बेहतर रहता है.. इससे डेड स्किन भी हट जाती है और स्किन मुलायम और चमकदार दिखती है..

लेकिन आप सोप से नहाना चाहते हो तो भी कोई दिक्कत नहीं है.. आप सोप इस्तेमाल कर सकते हैं.. बस ध्यान रखे कि मसाज करने के आधे घंटे बाद ही नहाए ताकि तेल स्किन अच्छे से आब्जर्व कर ले.
ऐसा हफ्ते में दो से तीन बार करने से महीने भर के अंदर ही इस समस्या से छुटकारा मिल जाएगा. ये खासकर सूखी त्वचा के लिए तो बहुत ही बेहतर उपाय है..


संभव हो तो हाथ और पैरों में रोज ही नहाने से 10 मिनट पहले हल्का सा तेल लेकर भी मसाज कर सकती हैं क्यू कि खुले अंगों पर ज्यादा सूखापन दिखता है. मगर तेल सरसों का ही होना चाहिए.. अगर घर का शुद्ध तेल है तो बहुत अच्छा नहीं तो बाजार से खरीद कर भी इस्तेमाल करना ठीक रहेगा.

https://www.sarita.in/health-tips/musturd-oil-is-healthy-for-our-skin

हमारी मौत