Friday, May 8, 2020

सरसों के तेल के हैं अनेक फायदें,जानें यहां

सरसों के तेल के हैं अनेक फायदें,जानें यहां

सरसों के तेल से मसाज"सरसों के तेल से मसाज करने से ज़मी डेड स्किन बाहर आती है और रूखी त्वचा भी नर्म हो जाती है. मगर हम तेल इसलिए नहीं इस्तेमाल करना चाहते हैं
रीटा | March 20, 2020


जाती हुई सर्दी और गर्मियों की दस्तक के साथ ही एक बहुत सामान्य सी समस्या हमारे स्किन की रहती है.. इस समय की तेज हवाएं स्किन को और बेज़ान बना देता है और कई कई बार माश्चराइजर लगाने के बाद भी डेड स्किन पपड़ी बनकर निकलने लगती है जिससे नहाने के बाद खुजली भी होने लगती है l केवल माश्चराइजर लगाने से इस समस्या का हल नहीं मिलता.

इस समस्या से जल्दी छुटकारा पाने और त्वचा को नर्म और चमकदार बनाने के लिए बहुत बेहतर उपाय है – “सरसों के तेल से मसाज”सरसों के तेल से मसाज करने से ज़मी डेड स्किन बाहर आती है और रूखी त्वचा भी नर्म हो जाती है. मगर हम तेल इसलिए नहीं इस्तेमाल करना चाहते हैं क्यू कि इसमें चिपचिपाट ज्यादा होती है, इसलिए इसको नहाने से पहले लगाना बेहतर रहता है.

ये भी पढ़ें-स्मार्टफोन को कैसे दूर रखे कोरोना वायरस से, जानें यहां

सरसों के तेल को पूरे शरीर पर अच्छे से मल ले और आधे घंटे बाद फिर अपनी जरूरत और पसंद के हिसाब गुनगुने या ठंडे पानी से नहा ले..वैसे तो केवल पानी से नहाकर साफ तौलिये या मुलायम कॉटन के कपड़े से रगड़ कर पोछना बेहतर रहता है.. इससे डेड स्किन भी हट जाती है और स्किन मुलायम और चमकदार दिखती है..

लेकिन आप सोप से नहाना चाहते हो तो भी कोई दिक्कत नहीं है.. आप सोप इस्तेमाल कर सकते हैं.. बस ध्यान रखे कि मसाज करने के आधे घंटे बाद ही नहाए ताकि तेल स्किन अच्छे से आब्जर्व कर ले.
ऐसा हफ्ते में दो से तीन बार करने से महीने भर के अंदर ही इस समस्या से छुटकारा मिल जाएगा. ये खासकर सूखी त्वचा के लिए तो बहुत ही बेहतर उपाय है..


संभव हो तो हाथ और पैरों में रोज ही नहाने से 10 मिनट पहले हल्का सा तेल लेकर भी मसाज कर सकती हैं क्यू कि खुले अंगों पर ज्यादा सूखापन दिखता है. मगर तेल सरसों का ही होना चाहिए.. अगर घर का शुद्ध तेल है तो बहुत अच्छा नहीं तो बाजार से खरीद कर भी इस्तेमाल करना ठीक रहेगा.

https://www.sarita.in/health-tips/musturd-oil-is-healthy-for-our-skin

No comments:

Post a Comment