लॉस एंजिल्स में लगी आग: हादसा या साजिश?
अमेरिका (United States Of America) के कैलिफोर्निया (California) राज्य का लॉस एंजेलिस (Los Angeles) शहर में इस समय आग फैली हुई है, जिससे हर तरफ़ हाहाकार मचा हुआ है । शहर में कई अमीर लोग तो अपने घरों को बचाने के लिए प्राइवेट फायरब्रिगेड सर्विसेज़ पर हर घंटे करीब 1.7 लाख रुपये खर्च कर रहे हैं। पिछले 7 दिनों से शहर धधक रहा है, लेकिन अभी भी आग पर काबू पाने के आसार नज़र नहीं आ रहे हैं।
CNN की रिपोर्ट के मुताबिक रविवार तक लॉस एंजिलिस में करीब 38,629 एकड़ इलाका जल चुका था। यह लगभग 60 वर्ग मील के बराबर है। परेश शहर 40 वर्ग मील में फैला है। जिसका मतलब है कि आग ने पेरिस से भी ज्यादा बड़े इलाके को जला दिया है। अब तक 12,300 से ज्यादा इमारतें जल गई
हैं। शुक्रवार को एक रिपोर्ट में, मूडीज ने भी निष्कर्ष निकाला कि यह आग अमेरिकी इतिहास की सबसे महंगी साबित होगी, खासकर इसलिए क्योंकि इसने घनी आबादी वाले क्षेत्रों को प्रभावित किया है, जहां उच्च-मूल्य वाली संपत्तियां हैं। हालांकि राज्य में बड़ी जंगली आगों से आमतौर पर निपटा जाता है, ये आमतौर पर ग्रामीण क्षेत्रों में होती हैं, जहां जनसंख्या कम होती है।
लेकिन इस बार स्थिति अलग है, क्योंकि एक बड़ी आग ने पैसिफिक पलिसेड्स और मालिबू जैसे क्षेत्रों में हजारों संपत्तियां नष्ट कर दीं, जो कई हॉलीवुड सितारों और करोड़पति व्यापारियों के घर हैं। पहले ही कई हॉलीवुड सेलिब्रिटीज अपनी संपत्तियां खो चुके हैं, जिसमें पेरिस हिल्टन, बिली क्रिस्टल, ऐडम ब्रूडी, जेम्स वुड्स, एंथनी हॉपकिंस, जॉन गुडमैन, मैंडी मूरे आदि शामिल हैं। इसके अलावा स्टीवन स्पीलबर्ग, डायने कीटन और बेन एफलेक जैसी हस्तियों को अपने घर छोड़कर जाना पड़ा।
AccuWeather द्वारा किए गए एक प्रारंभिक अनुमान में कहा गया है कि अब तक हुए नुकसान और आर्थिक हानि का आंकड़ा 135 बिलियन डॉलर से 150 डॉलर के बीच हो सकता है। तुलना के लिए, AccuWeather ने पिछले साल आए तूफान ‘हेलेन’ के दौरान हुए नुकसान और आर्थिक हानि का अनुमान 225 बिलियन डॉलर से 250 बिलियन डॉलर के बीच लगाया था, जो छह दक्षिण-पूर्वी राज्यों से होकर गुजरा था।
क्या वजह है आग लगने की?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब तक इस आग की वजह से अब तक कम से कम 16 लोगों की जान जा चुकी है और लगभग 37,000 हेक्टेयर पूरी तरह खाक हो चुका है।
कैसे लगी इतनी भयंकर आग?
लॉस एंजेलिस और कैलिफोर्निया में जंगलों में आग लगने की घटना कोई नई बात नहीं है। पिछले कुछ दशकों में, जलवायु परिवर्तन, बढ़ते शहरीकरण, और मानव गतिविधियों में बढ़ोतरी के कारण ऐसी घटनाओं की संख्या और तेजी से बढ़ी है। लॉस एंजेलिस प्रशासन और मौसम विभाग ने आग लगने से पहले तेज हवाओं और शुष्क मौसम के बारे में चेतावनी जारी की थी। हालांकि, इतनी भयावह आग की संभावना को सही तरीके से आंका नहीं गया। नेशनल वेदर सर्विस (NWS) ने पहले ही आग की संभावनाओं पर अलर्ट जारी किया था। बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, आग लगने के संभावित कारणों की जांच जारी है। लॉस एंजेलिस काउंटी के शेरिफ रॉबर्ट लूना ने बीबीसी से बातचीत में बताया कि आग लगने की हर संभावित कारण को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। अमेरिका के नेशनल ओशनिक एंड एटमॉस्फेरिक एडमिनिस्ट्रेशन (NOAA) ने मीडिया से कहा है, “जलवायु परिवर्तन, जिसमें बढ़ती गर्मी, लंबा सूखा और शुष्क वातावरण का प्रभाव शामिल है, पश्चिमी संयुक्त राज्य अमेरिका में जंगली आग के जोखिम और विस्तार को बढ़ाने में एक प्रमुख कारण रहा है।”
दक्षिणी कैलिफोर्निया में आग का मौसम सामान्यतः मई से अक्टूबर तक माना जाता है, लेकिन वहां के गवर्नर ने बताया कि आग अब यहां एक स्थायी समस्या बन गई है। उन्होंने कहा था, “यहां कोई आग लगने का मौसम नहीं है, बल्कि यह यह आग लगने का साल है।”
क्या है पिंक फ्लेम?
लॉस एंजिलिस में आग बुझाने के लिए पिंक फ्लेम का उपयोग किया जा रहा है। दक्षिणी कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय में सिविल और पर्यावरण इंजीनियरिंग के प्रोफेसर डैनियल मैककरी ने बताया कि पिंक फ्लेम आम तौर पर पानी, अमोनियम फॉस्फेट और आयरन ऑक्साइड का मिश्रण है। लॉस एंजिलिस की वन सेवा का कहना है कि पिंक फ्लेम से आग को ऑक्सीजन नहीं मिलती है। यह वनस्पति और अन्य सतहों को ठंडा करके जलने की दर को धीमा करते हैं। अग्निरोधी पदार्थ की आपूर्ति करने वाली कंपनी पेरीमीटर का कहना है कि फॉस्फेट पौधों में सेल्यूलोज को कम कर देता है और उन्हें गैर-ज्वलनशील बनाता है। इसका रंग इसलिए गुलाबी है ताकि दमकल कर्मियों को यह पता चल सके कि इसका कहां-कहां उपयोग हो चुका है।
हादसा या साजिश
इस आग से हुए विनाश को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं, जो वाकई गंभीर हैं। ऐसे में मन में सवाल आना स्वाभाविक है कि लॉस एंजेलिस में लगी आग एक हादसा है या साजिश? हालांकि आग जिस तरह से लगी और इससे जो नुकसान हो रहा है, उसने कई तरह की साजिशों और संदेहों को जन्म दिया है।
क्या जानबूझकर लगाई गई आग?
हाल के दिनों में सोशल मीडिया पर एक कॉन्सपिरेसी थ्योरी का तेज़ी से प्रसार हुआ है । लोग यह सवाल उठा रहे हैं कि क्या आग का यह पैटर्न जानबूझकर उत्पन्न किया गया है ताकि महंगे प्रॉपर्टी क्षेत्रों को खाली किया जा सके और भविष्य के प्रोजेक्ट्स के लिए उन्हें इस्तेमाल किया जा सके। हॉलीवुड स्टार मेल गिब्सन ने सवाल उठाए है। हॉलीवुड स्टार मेल गिब्सन (Mel Gibson) ने भी लॉस एंजेलिस में आग लगने पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने अपनी संपत्ति के जलने के बाद यह माना कि इस बात की पूरी संभावना है कि आग जानबूझकर लगाई गई हो सकती है। उनका कहना है कि इस दौरान पानी की अनुपलब्धता एक अन्य संकेत हो सकता है कि आग को नियंत्रित करने में कुछ गड़बड़ी हुई है।