दोस्तों, ये जानना बहुत जरूरी है कि कैसे कैसे साइबर फ्रॉड हो सकता है...
एक ट्रेडिंग कंपनी हैं Upstox, ये ट्रेडिंग और इन्वेस्टमेंट कंपनी है, जो भारत में तेजी से अपनी जगह बना रहा है। यह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड, ETFs, और IPO में निवेश करने का प्लेटफॉर्म प्रदान करता है। Upstox का उपयोग करके आप कम ब्रोकरेज चार्ज में ऑनलाइन ट्रेडिंग कर सकते हैं।
लिंक्डइन में इसकी प्रोफाइल बनीं हुई थी जहां वर्क फ्राम होम जॉब पोस्ट हुई तो बहुत सारे लोगों ने अप्लाई किया तो सबसे कॉन्टैक्ट करके बताया गया कि पहले आप ट्रेडिंग अकाउंट ओपन करेंगे और फिर वहीं आपका एंप्लॉई I'd होगा और फिर आप जॉब में एनरोल होंगे और आपको डाटा इंट्री का जॉब दिया जाएगा और इसके लिए सबसे आधार,PAN की डिटेल्स ली गई और बाकी सारी डिटेल्स मसलन नाम, नंबर,DOB, अकाउंट डिटेल्स (स्पेशली UPI) मांगा गया और लोगों ने दिया भी, लेकिन UPI की जगह अकाउंट नंबर और बस यही वो फ्रॉड से बच गए क्यों कि सारी डिटेल्स के बावजूद उनके पास अकाउंट का ऑनलाइन ऐक्सेस नहीं था। संभव है कि किसी का पैसा उड़ा भी लिया हो जो मेरी जानकारी में नहीं है। कल @Upstox में ट्वीट करने के बाद उन्होंने बताया कि उन्होंने कोई जॉब ऑफर नहीं किया है और उनका लिंक्डइन id भी ये नहीं हैं।
अब लिंक्डइन पर भी जॉब के बहाने फ्रॉड शुरु हो गए है... इससे बचकर रहे...
#रीटा
#upstox

No comments:
Post a Comment