Saturday, January 11, 2025

आठ दिन की अंतरिक्ष उड़ान बनी सबसे लंबी उड़ान

पांच जून को केवल आठ दिन के लिए उड़ान भरने वाले अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स, बैरी बुच विल्मोर बोइंग स्टारलाइनर अंतरिक्ष विमान से अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) पर गए थे 
लेकिन स्टारलाइनर अंतरिक्षयान जब आईएसएस के क़रीब पहुंचा तो उसमें समस्याएं पैदा हो गईं और इसके पांच थ्रस्टर्स बंद हो गए, जो यान को दिशा देते हैं. जिससे वो अंतरिक्ष से तय सीमा में वापस नहीं आ सकें। नासा ने अपने अंतरिक्ष यात्रियों को अंतरिक्ष से ले आने के लिए बोइंग और स्पेस एक्स को कमर्शियल फ़्लाइट्स के लिए अरबों डॉलर का कॉन्ट्रैक्ट दिया है. बोइंग को 4.2 अरब डॉलर, जबकि एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स को 2.6 अरब डॉलर का कांट्रैक्ट मिला है.
अभी तक स्पेसएक्स ने अंतरिक्ष में मानव युक्त नौ उड़ानों को अंजाम दिया है लेकिन बोइंग का यह पहला मानव युक्त मिशन है.
बोइंग और नासा के इंजीनियर स्टारलाइनर अंतरिक्ष यान में तकनीकी समस्याओं को समझने के लिए काफ़ी समय बिता चुके हैं.
उन्होंने कई टेस्ट किए और डेटा इकट्ठा किया, दोनों जगह अंतरिक्ष में भी और धरती पर भी. उन्हें उम्मीद थी कि वे समस्या की जड़ तक पहुंच जाएंगे और स्टारलाइनर से ही वे अंतरिक्ष यात्रियों को वापस लाने का रास्ता तलाश लेंगे.
केवल आठ दिन के लिए सुनीता विलियम्स आठ महीने से ज़्यादा समय अंतरिक्ष में बिताने के बाद पहले से काफी कमजोर दिख रही हैं सिएटल स्थित एक पल्मोनोलॉजिस्ट के अनुसार, विलियम्स तस्वीर में "दुबली" दिख रही हैं, उन्होंने कहा कि उन्हें लंबे समय तक बहुत अधिक ऊंचाई पर रहने के कारण होने वाले तनाव का सामना करना पड़ रहा है। 


लेखक रीटा शर्म 
सोर्स इन्टरनेट 

No comments:

Post a Comment