मृत्यु अटल है, निश्चित है,
उसे सहज ही रहने दो,
जी भर जी लेने के बाद,
अब मुझे जाने दो,
हैं पुनर्जन्म में यकीन
तो वापस भी आने दो,
न बनाओं देवता
वापस आने का रास्ता खुला रहने दो,
जिया अपनी मर्जी और आदर्शों के साथ,
जाते वक्त भी आदर्श ले जाने दो ll
मृत्यु अटल है, निश्चित है,
अब शांति से जाने दो,
ना करो आखिरी क्षणों का बाजारीकरण,
मैं सादगी पसंद था, सादगी से ही जाने दो,
गर कुछ लेना है मुझसे तो,
मेरे जीने के तरीके और आदर्श ले लो,
और संपत्ति न थी मेरे पास,
खाली हाथ आया था,
खाली ही जाने दो ll
मृत्यु अटल है, निश्चित है,
चाहिए अभी और भी अटल,
आओ बनकर पथ पर अटल,
संभालो मेरी विरासत को,
और कुछ नहीं रहा देने को,
एक इंसा था और इंसा ही रहने दो,
न करो मृत्यु का बाजारीकरण,
मुझे अब शांति से जाने दो,
पूरा भारत मेरा गाँव था,
सबको मेरे पास आने दो ll
मृत्यु अटल है, निश्चित है,
अब शांति से जाने दो ll
नोट - - व्याकुल मन से निकले शब्द

No comments:
Post a Comment