अगर एसिड अटैक जैसी कोई दुर्भाग्यपूर्ण घटना हो जाती है तो प्राथमिक चिकत्सा मिलने से पहले हमें क्या करना चाहिए कि स्किन और आँखों पर उसका कम से कम असर पड़े, इस सम्बन्ध में हमने बात की “तलवार स्किन इंस्टिट्यूट” के स्किन स्पेशलिस्ट ” डॉ अंकुर तलवार” से। पेश है बातचीत के कुछ अंश…
रीटा – अगर कोई अचानक से एसिड अटैक कर देता है..जिससे चेहरा और बाल सभी कुछ बहुत हद तक जल जाता है और चेहरा कुरूप हो जाता है और कई बार आँखों की रौशनी भी चली जाती है। अगर ऐसा हो जाता है तो क्या कोई उपाय है कि प्राथमिक उपचार मिलने से पहले चेहरा और स्किन को बचाया जा सके?
डॉ अंकुर तलवार – (1) एसिड अटैक के तुरंत बाद सादे और स्वच्छ पानी से 5 से 10 मिनट तक लगातार चेहरा धुलना चाहिए, अगर कच्चा दूध मिल सके तो उसका भी प्रयोग कर सकते है, साबुन का इस्तेमाल ना करें, चेहरे को रगड़े नहीं, priliminary bandage का प्रयोग करें ताकि कोई बाहरी गंदगी और इन्फेक्शन से बचा जा सके ये सभी मेडिकल स्टोर पर आराम से मिल जायेगा। एंटीबायोटिक क्रीम या गोली का भी इस्तेमाल कर सकते है।
(2) आँखों को भी ज्यादा से ज्यादा धुले, artifical tears drop का इस्तेमाल करे, ये भी आसानी से मेडिकल स्टोर पर मिल जाता है, अगर एसिड आँखों में जाता है तो नमी सूखने लगती है और आँखों के चिपकने का डर होता है, artifical tears drops आँखों में नमी बरकरार रखेगा जिससे काफी नुकसान से बचा जा सकता है। जितने जल्दी हो सके पास के सरकारी या निजी अस्पताल पहुचने की कोशिश करें।
रीटा – एसिड अटैक, ट्रीटमेंट और सर्जरी के बाद क्या क्या देखभाल करनी होती है?
डॉ अंकुर तलवार – (1) पोस्ट सर्जरी के बाद सारी देखभाल चिकित्सक के निर्देशानुसार करना चाहिए, जब तक घाव नहीं भरे बेड रेस्ट करें।
(2) त्वचा नार्मल होने के बाद gentle soap, antibyotic cream और sunscreen का इस्तेमाल कर सकते है। त्वचा का अच्छे से देखभाल करे और कोई दिक्कत होने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करे।
रीटा – अगर एसिड अटैक से पीड़ित किसी लड़की की शादी होती है तो उसका ख़राब हो चुकी स्कीन का असर उसकी आने वाली पीढ़ी पर होने के चांस होते है क्या?
डॉ अंकुर तलवार – एसिड अटैक एक बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण घटना है, इससे उनका बाहरी शारीरिक हिस्सा जख्मी होता है लेकिन कोई जीन में गड़बड़ी नहीं आती। आजकल के युवाओं को आगे बढ़कर निश्चिन्त होकर शादी करके एक पुनीत कार्य करें इससे आने वाली पीढ़ी पर कोई असर नहीं होगा, ये महज़ एक घटना होती है समाज में फैले बीमार मानसिकता वाले व्यक्तियो के चलते।
IIt had been published by www.marginalised.in and all copyright reserved by Rita Sharma.

No comments:
Post a Comment