Wednesday, September 5, 2018

ज्योतिरादित्य सिंधिया को बीजेपी विधायक के बेटे ने दी जान से मारने की धमकी




फेसबुक पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया को जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने बीजेपी विधायक उमा देवी के 19 वर्षीय पुत्र प्रिंसदीप को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। उमा देवी दमोह जिले की हटा विधानसभा सीट से बीजेपी की विधायक हैं।
गौरतलब है कि ज्योतिरादित्य सिंधिया सिंधिया पांच सितंबर को अपने प्रचार अभियान के तहत हटा जिले में एक जनसभा को संबोधित करने वालें हैं और खटिक की पोस्ट को इसी जनसभा से जोड़कर देखा जा रहा है। प्रिंस को एसडीएम कोर्ट ने 11 सितंबर तक के लिए जेल भेज दिया है। प्रिंस द्वारा फेसबुक पर  विवादास्पद पोस्ट करने का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले उन्होंने मंदसौर गोलीकांड के समय सीएम के उपवास पर बैठने को लेकर भी एक विवादित पोस्ट फेसबुक पर डाली थी। कांग्रेस ने पुलिस को प्रिंसदीप खटीक की फेसबुक अकाउंट के स्क्रीन शाट एवं शिकायती आवेदन सौंपा। प्रिंस ने अपनी पोस्ट में लिखा है कि..."सुन ज्योतिरादित्य सिंधिया तेरी रगाें में जीवाजीराव का खून है, जिसने बुंदेलखंड की बेटी झांसी की रानी का खून किया था, अगर उपकाशी हटा में प्रवेश कर इस धरती को अपवित्र करने की कोशिश की तो गोली मार दूंगा। लुहारी में ही, या तो मेरी मौत होगी या तेरी।"







ख़ुद उमा देवी ने इस संबंध में एतराज जताया है और कहा कि "इस तरह का पोस्ट लिखा जाना दुर्भाग्य पूर्ण है, ज्योतिरादित्य सिंधिया एक सांसद है उनके बारे में इस तरह की टिप्पणी नहीं की जानी चाहिए l"

No comments:

Post a Comment