Saturday, October 10, 2020

उठो बेटियाँ

#यूपी
#महिलाअपराध
#रेपमर्डर 

आज राम भी शर्माता होगा
देख देख ये धरती का हाल
जहां स्त्री के सम्मान के लिए
उन्होंने सारी लंका जला दी
वही उनके नाम लेकर 
रावणों की एक लंका बस गयी
एक अपराधी को बचाने के लिए
सारी राम रूपी लंका एक हो गयी
दे दनादन लाठी डंडा, धक्का मुक्की
और चिल्लाना खेले उन्होंने सारे पैंतरे
हर रोज सीताओं की आवाज दबायी
दिन दहाड़े हैवानों ने बेटियों को नोच डाला
कभी जाति धर्म का दांव खेलकर
न्याय की सीमा परिभाषित की 
बेटियों का भी बटवारा दिया
लंका में रावण की बंदी सीता ने भी
 हनुमान से वार्ता की थी
लेकिन राम रूपी रावण राज्य में
शोषित बेटियों की परीक्षा होगी
अपराधी तो अट्टहास करेगा
बेटियों से सुबूत मांगेगा
.......................
फिर क्या कोई राम आएगा?
रावण को जो सबक सिखाएगा?
है बेटियाँ यही पूछती....
इस पर सीता द्रवित हो गयी..
बेटियों से फिर वो बोली..
सुनो बेटियों तुम खुद खड़ी हो
अब किसी की राह न तो..
पापियों से न डरों तुम
है तुम भी असीम शक्ति
बस उसका एहसास करो अब
कर दो उन लोगों का नाश
जिन्होंने स्त्रीत्व को संकट में डाला
बदलों अब स्त्रीत्व की परिभाषा को
जिसने गरिमा को संकट में डाला
कर दो उसका समूचा नाश ll

रीटा शर्मा

No comments:

Post a Comment