1- आप किस तरह का काम करते हैं? अगर पब्लिक में ज्यादा बातचीत हो रही है तो N95 का चुनाव ही बेहतर होगा. और वैसे आप काटन का रियूजेबल मास्क ही ले ताकि हर बार धुल कर पहना जा सकें.
2- सिंगल यूज मास्क को खरीदने से बचे. सर्जिकल मास्क की तरह दिखने वाले ये बेहद हल्के और सस्ते होते हैं. एक बार इस्तेमाल के बाद इसे आप कूड़े में डालेंगे तो इससे प्रदूषण और संक्रमण दोनों ही फैलने की संभावना है. क्यू कि WHO के अनुसार माइल्ड Symptoms पेशंट ज्यादा है और उनके संक्रमण का पता उन्हें खुद ही देर से पता चल पाता है. ऐसे में मास्क के इस्तेमाल के बाद उसे तरीके से विस्तारित किया जाना जरूरी है यू ही डस्टबिन और कूड़े के ढेर पर डालना सही नहीं है तो बेहतर है कि कपड़े का रियूजेबल मास्क ही ले. हर इस्तेमाल के बाद धोकर सूखा ले.
3- अपने पास दो मास्क रखे.. एक बार इस्तेमाल करके जब उतारे तो धोने के बाद ही इस्तेमाल करें. उतारते या पहनते समय मास्क को अंदर की तरफ से न छुए और अगर इस्तेमाल के बाद उतार रहे हैं तो तुरंत हाथ धुले. इस्तेमाल किए हुए मास्क को साबुन, पानी से तुरंत धो ले. काॅटन का भिगो कर छोड़ सकते हैं मगर N95 को भिगोना नहीं है.
4- मास्क दो या तीन लेयर का लेना ही बेहतर होगा. गर्मी के मौसम को देखते हुए काॅटन का ज्यादा ठीक होगा क्यू कि ये पसीना सोख सकता है और पसीना आने पर आपको बार बार नीचे नहीं करना होगा.
5- ऑफिस या काम के बीच जब कुछ खाना पीना हो तो मास्क हटाते समय ये जरूर ध्यान रखना है कि मास्क के अंदर का हिस्सा को नहीं छूना है.
6- इस समय काफी लोग मास्क बांट भी रहे हैं उस समय भी ध्यान रखना है कि मास्क हमें खुले हाथों से और खुला मास्क नहीं देना है. आप जहां से मास्क ले रहे हैं उनसे ही पैकिंग जरूर कराए. मास्क को खुला रखने से या मास्क को खुला बांटने से संक्रमण की संभावना बढ़ जाती है.
छोटी छोटी बातों का ध्यान रखकर अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करिए.
No comments:
Post a Comment