Friday, June 5, 2020

लॉकडाउन में मिली छूट के बाद बाहर जाते समय किन बातों का रखें विशेष ध्यान

लॉकडाउन में मिली छूट के बाद बाहर जाते समय किन बातों का रखें विशेष ध्यान
खाने के बाद थोड़ा गर्म पानी जरूर पिये और इसका इंतज़ाम ऑफिस में ही करवा ले. कहीं गर्म पानी पीने से वायरस के खत्म होने की बात हो रही है तो कुछ इसे झुठला रहे हैं.
Rita Sharma | May 26, 2020


 लंबे समय तक पूरी तरह से बंदी के बाद अब शर्तों के साथ बाहर निकलने और काम करने की छूट दी जा रही है. वायरस के संक्रमण के चलते और लंबे समय से घर पर रहने के बाद अब हमारे शरीर, मन और मस्तिष्क को ज्यादा अलर्ट रहने की जरूरत है. संक्रमण के वजह से बहुत ज्यादा समय तक घर पर रहना संभव नहीं है तो बाहर जाते समय कुछ बातों का विशेष ध्यान रखें –


1- पहला काम हमें खुद को साफ – सुथरा और संक्रमण रहित रहना है. इसके लिए ऑफिस में माइल्ड सोप या लिक्विड और सेनिटाइजर को जरूर रखना है. बार बार हाथ धोना है तो हाथों की नमी बरकरार रखने के लिए माइल्ड सोप/लिक्विड ही ले. जहां संभव हो वहाँ हाथ ही धो ले और बाकी समय पर सेनिटाइजर इस्तेमाल करें.

2- हाथों को धोना और सेनिटाइजर का इस्तेमाल लंबे समय तक करना है तो ये जरूर ध्यान रखना पड़ेगा कि इसका इस्तेमाल जरूरत से ज्यादा नहीं करना हैं. इस समय सेनिटाइजर/डिस्फंक्शन बनाने वाली कंपनियां अपने लुभावने प्रचार में दिखा रही है कि हर एक वस्तु को/खाने के पैकेट पर भी disinfect इस्तेमाल करें जो कि गलत हैं. खाने के किसी भी पैकेट पर कभी भी सेनिटाइजर या डिसइन्फेक्ट नहीं डालना है. इसमें मौजूद केमिकल आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं स्किन और साँस संबंधी या अन्य दिक्कत हो सकती है. बे‍हतर होगा कि खाने की सभी चीज़े घर से लेकर जाए और अगर ऑफिस में मंगा रहे हैं तो खाने से दो तीन घंटे पहले मंगा ले और उसको खुला छोड़ दे.. Virus की existence केवल प्लास्टिक और मेटल पर ही चार पांच घंटे और विशेष परिस्थितियों में ही 24 घंटे या ज्यादा की होती है. प्लास्टिक पैक को ठीक से हटाकर हाथ धुल ले.

ये भी पढें- Health Tips: बदल डालें खाने की आदतें

https://www.grihshobha.in/health/keep-in-mind-while-going-out-after-the-relaxation-of-lockdown

Published in Grihshobha.in

No comments:

Post a Comment