आज दिनांक 9 अक्टूबर 2016 को शक्तिस्वरूपा सेवा संस्थान द्वारा ग्राम- सरैया व् रामपुर, बक्शी का तालाब में चलाये जा रहे 6 माह के निशुल्क सिलाई कोर्स का समापन सर्टिफिकेट वितरण के साथ किया गया। संस्था द्वारा 6 माह का सिलाई कोर्स, 3 माह का इंग्लिश स्पीकिंग कोर्स, 1 सप्ताह का महेंदी, कढ़ाई व् नेल आर्ट आदि निशुल्क सिखाया गया। सर्टिफिकेट वितरण समारोह में ग्राम प्रधान, संस्था की डायरेक्टर सुश्री रीता शर्मा, संस्था सदस्य, छात्राए व् ग्राम वासी मौजूद रहें। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना से की गयी तथा छात्राओं ने उत्साहपूर्वक विभिन्न सांस्कृतिक गीत, भक्ति गीत गाये। छात्राओं का भविष्य उज्जवल हो, वह आत्मनिर्भर बन सकें और देश का नाम रोशन करे इस कामना के साथ संस्था के डायरेक्टर द्वारा कार्यक्रम का समापन किया गया।
धन्यवाद्
रीता शर्मा
शक्तिस्वरूपा सेवा संस्थान, लखनऊ
मो न. 8960685078, 9807701280




बहुत बढ़िया ... बधाई
ReplyDeletecongratulation to aal participated student
ReplyDelete