Saturday, March 22, 2025

जीवनसाथी का चुनाव

आखिर एक व्यक्ति को अपने जीवनसाथी से चाहिए क्या? प्यार, सम्मान, आर्थिक और सामाजिक सुरक्षा और सबसे बड़ी चीज संतुष्टि...। अगर आप संतुष्ट नहीं हैं और आपका जीवनसाथी आपकी सपने, इच्छाओं की परवाह नहीं करता या  आपको कोई और पसंद आ रहा है और अपने जीवनसाथी से मन भर चुका है या वो किसी भी तरह का शोषण करता हैं तो इसके लिए परिवार और बाद में नियम, कानून हैं। अगर परिवार की बातचीत से हल नहीं निकलता तो कानूनी तौर पर अलग हुआ जा सकता हैं। हां ये जरूर हैं कि कानून की शरण में जाने पर आपका आर्थिक शोषण किया जाएगा और दौड़ भाग में मानसिक रुप से परेशान होंगे मगर अपनी जिंदगी बचाने का आखिरी रास्ता भी यही होता हैं। जीवनसाथी की हत्या करना या हत्या का प्रयास कही से भी स्वीकार्य नहीं हैं.. इससे बहुत दिन तक आप कानून से नहीं बच पाएंगे और हो सकता है कि आपको उम्र कैद या फांसी हो जाए या अगर पहुंच वाले हैं तो जमानत पर आजाद घूम जरूर सकते हैं मगर जिंदगी पहले की तरह नहीं होगी। वैसे भी एक मानसिक विक्षिप्त जीवनसाथी या भावी जीवनसाथी के साथ रहने भी बड़ा मानसिक कष्ट होता हैं। उसे बात बात पर आपको टॉर्चर करके खुशी, संतुष्टि मिलेगी... ये बात तो मैं व्यक्तिगत तौर पर भी अनुभव कर भी चुकी हूं। अगर साथी सही न हो, मानसिक बीमार हो, अपराधी प्रवृति का हो तो जितनी जल्दी हो सकें उससे दूरी बना ली जाए वरना क्या पता कि कब वो आपकी जान का दुश्मन बन जाए और आपको सूटकेस या ड्रम में पैक कर दे और फिर सारी जिंदगी परिवार वाले न्याय के लिए कोर्ट, कचहरी करते रहे।

#रीटा

No comments:

Post a Comment